Quran Quote  : 

कुरान मजीद-57:13 सुरा अल-हदीद हिंदी अनुवाद, लिप्यंतरण और तफ़सीर (तफ़सीर).

يَوۡمَ يَقُولُ ٱلۡمُنَٰفِقُونَ وَٱلۡمُنَٰفِقَٰتُ لِلَّذِينَ ءَامَنُواْ ٱنظُرُونَا نَقۡتَبِسۡ مِن نُّورِكُمۡ قِيلَ ٱرۡجِعُواْ وَرَآءَكُمۡ فَٱلۡتَمِسُواْ نُورٗاۖ فَضُرِبَ بَيۡنَهُم بِسُورٖ لَّهُۥ بَابُۢ بَاطِنُهُۥ فِيهِ ٱلرَّحۡمَةُ وَظَٰهِرُهُۥ مِن قِبَلِهِ ٱلۡعَذَابُ

लिप्यंतरण:( Yawma yaqoolul munaafiqoona walmunaafiqaatu lil lazeena aamanu unzuroonaa naqtabis min noorikum qeelarji'oo waraaa'akum faltamisoo nooran faduriba bainahum bisooril lahoo baabun, baatinuhoo feehir rahmatu wa zaahiruhoo min qibalihi-'azaab )

जिस दिन मुनाफ़िक़ पुरुष तथा मुनाफ़िक़ स्त्रियाँ ईमान वालों से कहेंगे कि हमारी प्रतीक्षा करो कि हम तुम्हारे प्रकाश में से कुछ प्रकाश प्राप्त कर लें। कहा जाएगा : अपने पीछे लौट जाओ, फिर कोई प्रकाश तलाश करो।[6] फिर उनके बीच एक दीवार बना दी जाएगी, जिसमें एक द्वार होगा। उसके भीतरी भाग में दया होगी तथा उसके बाहरी भाग की ओर यातना होगी।

सूरा अल-हदीद आयत 13 तफ़सीर (टिप्पणी)



  • मुफ़्ती अहमद यार खान

6. अर्थात संसार में जाकर ईमान तथा सत्कर्म के प्रकाश की खोज करो, किंतु यह असंभव होगा।

Ibn-Kathir

The tafsir of Surah Hadid verse 13 by Ibn Kathir is unavailable here.
Please refer to Surah Hadid ayat 12 which provides the complete commentary from verse 12 through 15.

सूरा अल-हदीद सभी आयत (छंद)

Sign up for Newsletter